जालंधर,(विशाल)- जालंधर शहर में एक बार फिर से क्राइम के मामले बढ़ने शुरू हो गए है। आज गुरु नानकपुरा के नजदीक दो गुटों के बीच झगड़े का मामला सामने आया है। राहगीरों द्वारा झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देख दोनों पक्षो के आरोपी मौके से फरार हो गए। इस झगड़े में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि पुलिस को मौके पर गाड़ी में से हथियार बरामद हुए है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लड़ाई किसी पुरानी रंजिश के कारण हुई है। दोनों पक्षों ने गुरु नानकपुरा फाटक के पास एक दूसरे को टाइम दिया था। मंगलवार दोपहर को गुरु नानक पुरा फाटक के पास दो गाड़ियों में से उतरे दर्जनभर युवक आपस में भिड़ गए