आंख में मिर्च डालकर युवक का मोबाइल छीनकर फरार

जालंधर,(विशाल)-पठानकोट चौक पर लुटेरों ने एक युवक की आंख में मिर्च डालकर उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित राजन ने बताया कि वह पठानकोट चौक से अपने घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान पीछे से आए दो बाइक सवार लुटेरों ने पहले तो उसे रोका और लुटेरों ने राजन की आंख में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया। जिसके बाद उसका मोबाइल फोन छीन कर मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *