जालंधर,(विशाल)-कैंट बोर्ड की ओर से कैंट को नो कैटल जोन बनाने की मुहिम के तहत तोपखाना इलाके की डेयरियों पर कार्रवाई की गई। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे इंस्पेक्टर एसके यादव की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में कैंटबोर्ड कर्मचारियों ने अवैध डेयरियों पर धावा बोला। इस दौरान टीम के कर्मचारियों ने मौके से 14 मवेशियों को पकड़ा और गोशाला भेजा।कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर डिप्टी सीईओ सुधीर कुमार, सुपरिंटेंडेंट सुरजीत राम व पुलिस कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। कैंट बोर्ड की टीम ने तोपखाना इलाके में डिफेंस की जमीन पर चल रही दो अवैध डेयरियों पर कार्रवाई की। इस दौरान दोनों डेयरियों से कुल 14 मवेशियों को पकड़ा गया व डेयरियों का सामान जब्त कर उनके ढांचे को तहस- नहस किया गया और डिफेंस की जमीन से अवैध कब्जे को हटवाया गया। इंस्पेक्टर एसके यादव ने बताया कि कैंट क्षेत्र में जो भी डेयरियां शेष रह गई है उन पर