गैस टैंकर पलटने से चालक की मौत

जालंधर,(विशाल)- पठानकोट-जालंधर हाईवे पर एक खाली गैस टैंकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। गनीमत ये रही कि गैस टैंकर खाली था वरना हादसा बड़ा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। मृतक की पहचान रामबलि यादव पुत्र कमल यादव निवासी थानाक्षेत्र बीकापुर, ग्राम तरनोई जिला अयोध्या उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मृतक जम्मू से गैस की आपूर्ति कर खाली गैस टैंकर लेकर जालंधर वापस लौट रहा था। गैस टैंकर के खाली होने के चलते बड़ा हादसा टल गया। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए सिविल अस्पताल भेज दिया है। हादसा किस कारण हुआ इसका अभी पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *