रविवार को बाजार खुलने को लेकर असमंजस की स्थिति रही बरकरार, मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करवाने के लिए पुलिस दिखाई सख्ती

जालंधर,(विशाल\रोहित भगत)- जालंधर में रविवार को बाजार खुलने को लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार रही। प्रशासन की ओर से पहले संडे मार्केट बंद करने के आदेश दिए गए है लेकिन बाद में आदेश वापस लिए गए और संडे बाजार आम दिनों की तरह लगा। इस दौरान बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान मास्क पहनाने और शारीरिक दूरी का पालन करवाने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाई और बिना मास्क घूमने वाले व शारीरिक दूरी का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने पकड़ा। इस दौरान पुलिस ने पहले लोगों का चालान काटा और फिर उनका कोरोना टेस्ट करवाया और मास्क पहनकर ही मार्केट में आने की अपील की। दोपहर तक की पुलिस में दर्जनों लोगों के चालान काटे और लोगों को नियम मानने के लिए प्रेरित किया।नाकों पर जब पुलिस बिना मास्क घूमने वाले लोगों को पकड़ रही थी तो लोग अपने बचाव के लिए फोन पर सिफारिशें करवाते रहे, लेकिन कुछ पुलिस ने किसी की नहीं मानी। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं के भी चालान काटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *