जालंधर,(विशाल)-मिट्ठू बस्ती कपूरथला रोड पर स्थित नीलकमल रबड़ प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में खड़े रबड़ से भरे ट्रक में वीरवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें दूर दूर तक दिखाई दे रही थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि नीलकमल रबड़ फैक्ट्री में रबड़ के सामान का निर्माण होता है।रॉ मेटिरियल के रूप में एक ट्रक में रबड़ भरकर आया था। अचानक ट्रक में पड़ी रबड़ को आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग किसी शरारती तत्व की ओर से लगाए गई है। आग की लपटें दिखते ही फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों ने तुरंत दमकल विभाग की टीम को सूचित किया। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया है। आग लगे ट्रक के पास ही रबड़ से भरे और ट्रक भी खड़े थे, लेकिन उनका बाल- बाल बचाव हो गया है