जालंधर के अटारी बाजार में भिड़े 2 दुकानदार, एक दूसरे को किया लहू-लुहान

जालंधर,(विशाल)- जालंधर में वीरवार को महानगर के अटारी बाजार में ग्राहक को अटेंड करने को लेकर ज्वेलरी के काम करने वाले दो दुकादारों में खूनी झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी होने लगी।घटना में दोनों तरफ के कई लोग घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति संभाली है। इसकी वीडियो वायरल होने के बाद घटना शहर में चर्चा का विषय बन गई है। जानकारी के अनुसार अटारी बाजार में ग्राहकों को अटेंड करने को लेकर दो आर्टीफिशीयल ज्वेलरी दुकानों के कर्मचारियों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर मारपीट की गई। पत्थरबाजी हुई। इसमें पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू की। एक पक्ष के तनु ने आरोप लगाया है कि सामने के दुकान के कर्मचारी जबरन ग्राहकों को अपने पास ले जाते हैं। कई बार तो दुसरे दुकान के कर्मचारी उनकी दुकान के अंदर से भी ग्राहकों को बुलाकर ले जाते हैं। इस कारण उन्हें खासा नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों का कहना था कि विरोधी पक्ष उनके साथ अक्सर गालीगलौज करता है और विरोध करने पर खुद ही दुकान में तोड़फोड़ कर उन पर झूठा आरोप लगा रहा है। पुलिस ने कहा कि घायलों के बयान दर्ज करके के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *