जालंधर के Dr Lal PathLabs बड़ी लापरवाही आई सामने, DC Thori ने लिया एक्शन

जालंधर,(विशाल)- पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक एक तरफ जिला प्रशासन द्वारा कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दिन रात काम किया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद एक लैब का ऐसा मामला सामने आया है जिसने कोरोना के पॉजीटिव केसों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को देना उचित नहीं समझा। यह मामला जालंधर केे लाल पैथ लैब का है। जिसकी बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस लैब के संचालकों ने 78 मरीज़ों की रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आने के बावजूद सेहत विभाग को जानकारी देना उचित नहीं समझा। इस बड़ी लापरवाही के बारे में जालंधर डीसी घनश्याम थोरी को जैसे ही जानकारी मिली उन्होंने लाल पैथ लैब के संचालक को नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *