जालंधर -(विशाल) –डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने शुक्रवार को राजस्व आधिकारियों को पता होने के बावजूद अदायगी न करन वाले डिफाल्टरों से रिकवरी तेज़ करने के आदेश दिए। उन्होनें कहा कि इस काम में कोई ढील सहन नहीं की जाएगी। यहां ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स जालंधर में रिकवरी, राजस्व रिकार्ड और ई -कोर्ट मैनेजमेट प्रबंधन प्रणाली की समीक्षा करने के लिए रखी मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि राजस्व अधिकारी राज्य सरकार की वितीय आमदन को बढ़ाने के लिए सारी रिकवरी करने को पहली प्राथमिकता दे। डिप्टी कमिश्नर ने उप मंडल मैजिस्ट्रेटों को रिकवरी के साथ सम्बन्धित मामलों की निगरानी करने के लिए भी कहा जिससे इस प्रक्रिया को तेज किया जा सके। उन्होनें कहा कि यह प्रक्रिया बिना किसी देरी के जल्द से जल्दी पूरी की जाए। थोरी ने कहा कि किसी विलफुल डिफालटर को छोडा न जाये और ऐसे लोगों ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाए। उन्होनें कहा कि विलफुल डिफालटरों से बकाए की रिकवरी को जल्द से जल्द यकीनी बनाने की ज़रूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि विलफुल डिफालटरों को कानून को अपने हाथ में लेने की आज्ञा नहीं दी जायेगी और उनसे जल्द से जल्द बकाया राशि की रिकवरी के लिए हर संभव प्रयत्न किया जायेगा। डिप्टी कमिश्नर ने राजस्व आधिकारियों को राजस्व रिकार्ड अपडेट करने और ई -कोर्ट मैनेजमेंट व्यवस्था को प्रभावशाली ढंग के साथ लागू करने के लिए कहा। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह, उप मंडल मैजिस्ट्रेट राहुल सिंधु, गौतम जैन, डा. जय इन्द्र सिंह, विनीत कुमार और संजीव कुमार शरमा और अन्य मौजूद थे