जालंधर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की मौत

जालंधर,(विशाल) पठानकोट चौक और पठानकोट हाईवे पर हादसों में मौतों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। एक बार फिर पठानकोट चौक फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मरने वाले का वालिट निकाला तो उससे उसकी पहचान शान मोहम्मद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शान यहां के एक रेलवे ठेकेदार के पास बतौर इंजीनियर काम करता था। पुलिस उसके घरवालों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रही है। शान मोहम्मद मूल रूप से गांव पिमोहर (जिला मुजफ्फरनगर, यूपी) का रहने वाला था। फिलहाल, थाना डिवीजन नंबर 8 की पीसीआर टीम व ट्रैफिक पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शान जालंधर में कहां रहता था और किससे मिलने के लिए पठानकोट चौक फ्लाईओवर से होकर जा रहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *