नालंदा, बिहार के नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के रूपन विगहा गांव में एक महिला समेत दो लोगों की हत्या कर दी गई है. वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है. इस दोहरे हत्याकांड के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतका रेखा देवी और युवक जिसका पहचान अभी तक नहीं हो पाया है, वह एक ही कमरे में थे. माना जा रहा है कि इन्हें आपत्तिजनक स्थित में देखने के बाद गला काटकर हत्या कर दी गई.