पैंगॉन्ग लेक से इस तरह अपनी सेनाएं हटाएंगे दोनों देश

नई दिल्ली, लद्दाख में भारत और चीनी सेना के बीच जारी गतिरोध में बड़ी कामयाबी मिली है और पैंगॉन्ग लेक इलाके में डिस्इंगेजमेंट की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी जानकारी गुरुवार को संसद में दी. राज्यसभा में भारत-चीन गतिरोध को दूर किए जाने के लिए भारत सरकार के प्रयासों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस बातचीत में भारत का रुख स्पष्ट है और ‘हमने इस बातचीत में कुछ खोया नहीं है.’ उन्होंने बताया कि पेंगॉन्ग लेक के उत्तरी और दक्षिणी किनारों पर दोनों सेनाओं ने डिसइंगेजमेंट के लिए बनी सहमति के तहत अपनी सेनाओं हटानी शुरू कर ली हैं और बाकी मुद्दों पर भी बातचीत करने की कोशिश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *