पुलिस ने एक एक्टिवा चोर को किया काबू

जालन्धर, (संजय शर्मा)-जालन्धर कमिश्नरेट पुलिस ने एक एक्टिवा चोर को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी युवक अमृतसर का रहने वाला है। वह अक्सर अमृतसर और जालन्धर से एक्टिवा चुरी करने के बाद एक एक्टिवा का नंबर दूसरे में लगाकर एक्टिवा आगे बेचता था। जालन्धर के थाना-4 की पुलिस ने खास सूचना सूचना मिलने के बाद हरदेव सिंह निवासी गांव बुट्टर कलां (अमृतसर) को ब्यास से गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की 9 एक्टिवा भी बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार न्यू जवाहर नगर के रहने वाली आशीष चड्ढा की एक्टिवा पिछले दिनों चोरी हो गई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि उनकी सफेद रंग की एक्टिवा चोरी हो गई थी। उनकी शिकायत पर मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पुलिस का कहना है कि हरदेव सिंह जालन्धर और अमृतसर के अलग-अलग क्षेत्रों से एक्टिवा चोरी करता था। चोरी की एक्टिवा पर दूसरी एक्टिवा का नंबर लगाकर अपने ही जानकार लोगों को बेच देता था। हरदेव लोगों को यही बताता था कि वह गाडिय़ां सेल प्रचेज करने का काम करता था। पुलिस मामले क लगातार जांच कर रही है कि हरदेव ने एक्टिवा कहां-कहां से चोरी किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *