जालंधर,(विशाल)-शहर के संविधान चौक (बीएमसी चौक) फ्लाई ओवर में आई दरार की जांच के लिए बुधवार को नगर निगम कमिश्नर करनेश शर्मा ने मौके का मुआयना किया। कमिश्नर ने नगर निगम के बीएंडआर डिपार्टमेंट से इस पर रिपोर्ट मांगी है। यह फ्लाईओवर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने ही करीब 9 साल पहले 20 करोड़ की लागत से बनाया था। शर्मा काफी देर तक नगर निगम और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की इंजीनियरों की टीम के साथ मौके पर ही मौजूद रहे। फ्लाईओवर के धंसने और लंबी दरार पड़ने के कारणों पर चर्चा की जा रही है कमिश्नर ने कहा कि जांच के बाद ही बताया गया कि फ्लाईओवर की सड़क के धंस जाने का कारण क्या है। संविधान चौक की फ्लाईओवर रोड काफी समय से एक तरफ से धंस रही थी लेकिन पिछले तीन-चार दिन में यह दरार काफी बढ़ गई और मंगलवार देर शाम को खतरनाक स्तर तक दरार बढ़ने से फ्लाईओवर पर ट्रैफिक रोक दिया था।