पीके पेपर बोर्ड मिल में लगी भयानक आग,काफी नुकसान 

जालंधर,(विशाल)जिले के मेहतपुर-जगराओं रोड पर पीके पेपर बोर्ड मिल में रविवार देर रात आग लग गई, जिससे काफी नुकसान हुआ। पीके पेपर बोर्ड मिल में देर रात भूसे में आग लग गई। मिल में अभी तक आग लगी हुई है। दमकल की 9 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। रात में यहां नकोदर, जगराओं, जालंधर, शाहकोट आदि से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। आग पर काबू पाने का हरसंभव प्रयास किया। मिल के मालिक परम के अनुसार आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है लेकिन नुकसान बहुत बड़ा था। उन्होंने कहा कि यह एक तरह का ईंधन था जिसमें आग लग गई। दमकल कर्मियों के अनुसार आग इतनी बड़ी है कि इसे दो दिनों के लिए बुझाया नहीं जा सकता। यहां भूसे के बड़े भंडार हैं। बावजूद इसके वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *