जालंधर के बस्ती गुजां में मानसिक तौर पर परेशान युवक ने फंदा लगा दी जान

जालंधर,(विशाल) शहर के बस्ती गुजां मोहल्ले से दिल दहलाने वाली खबर आई है। यहां जंज घर के पास एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सुसाइड नोट की तलाश है।
पुलिस के अनुसार रमन कुमार नाम के युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। रमन के भाई सूरज ने बताया कि 27 जनवरी से रमन घर से लापता था। वह मानसिक रूप से परेशान था। उन्होंने पुलिस को उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी दी थी। रविवार को उनके घर के साथ लगते जंज घर में सफाई करने वाले व्यक्ति ने बाथरूम में रमन का शव फंदे से लटकता हुआ देखा। उसने मंदिर के प्रधान को बताया जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *