चाइना डोर की चपेट में आने से बच्ची घायल

जालंधर,(विशाल) रविवार को जालंधर के दोआबा चौक के नजदीक एक बच्ची ड्रैगन डोर की चपेट में आने से बुरी तरह से जख्मी हो गई। प्रीत नगर की इस 4 साल की बच्ची को इलाज के दौरान 15 टांके लगाने पड़े। यह बच्ची अपने पिता के साथ स्कूटी पर सवार थी, स्कूटी पर सामने खड़ी होने के कारण चाइना डोर बच्ची के मुंह और गर्दन पर रगड़ गई जिससे बच्ची का चेहरा कई जगहों से कट गया। जिसके बाद बच्ची नजदीकी कमल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉ. सतपाल गुप्ता ने उसका उपचार शुरु किया। गौरतलब है कि चाइा डोर से होने वाला यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी शहर में कई राहगीर इसकी चपेट में आने से घायल हो चुके हैं और कई अपनी जान गंवा चुके हैं। बावजूद इसके प्रशासन और पुलिस अधिकारियों पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा। दुकानदार सरेआम चाइना डोर की बिक्री कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *