जालंधर,(विशाल) –फोकल प्वाइंट चौक के पास स्थित गदाईपुर में देर रात कुछ लोगों ने पान सिगरेट के खोखे को आग लगा दी। आग लगने से अंदर पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। सुबह खोखा खोलने पहुंचे मालिक राजीव मिश्रा ने बताया कि सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि आग लगने से सामान जल चुका है। उन्होंने बताया कि उनका करीब तीन साल से खोखा चल रहा है। रात को किसी ने उनके खोखे पर पड़ी तिरपाल को आग लगा दी जिससे पूरी दुकान जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही फोकल प्वाइंट चौकी इंचार्ज मदन सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है