जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

जालंधर,(विशाल) बस्ती अड्डा चौक के साथ लगते महाजन जनरल चोर में शुक्रवार  आग लग गई। आग लगने से दुकान के अंदर पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। विभाग की टीम ने तीन घंटे की मेहनत के बाद पानी की दस गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।दुकान के मालिक राजिंदर ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे उनको सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लगी हुई है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दमकल विभाग के कर्मचारियों ने दुकान का शटर उखाड़कर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। आग लगने की वजह से उनका लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।वहीं लीड फायरमैन नरेश ने बताया कि सुबह करीब पौने पांच बजे आग लगी थी। दस गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट ही पता चल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *