चाइना डोर का बढ़ रहा प्रकोप रास्ते पर जा रहे बाप-बेटी हुए घायल

जालंधर,(विशाल)- बसंत पंचमी आते ही पंजाब में चाइना डोर का खतरा मंडराने लगता है। कई लोग चाइना डोर की चपेट में आकर घायल हो जाते हैं तो कई अपनीं जान गंवा बैठते हैं। ऐसा ही मामला जालंधर के विकासपुरी में सामने आया, जहां पर बाप-बेटी रास्ते पर जाते समय चाइना डोर की चपेट में आ गए और दोनों जख्मी हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है कि चाइना डोर की चपेट में आने से कोई जख्मी हुआ हो, इससे पहले भी जालंधर में ही काजी मंडी से सटे इलाके में दो दोस्त चाइना डोर की चपेट में आने से बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। वहीं प्रशासन की बात की जाए तो लगातर चाइना डोर पर बैन की बात की जा रही है, लेकिन फिर भी मार्किट में धड़ल्ले से चाइना डोर बिक रही है और लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। चाइना डोर से लोग ही नहीं बल्कि पक्षी और जानवर भी घायल होते हैं जोकि मानवात के लिए ही एक दुखद बात है और एक सही नागरिक होने के चलते चाइना डोर का इस्तेमाल करने से गुरेज करना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *