जालंधर,(विशाल) वीरवार को डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने डीएवी कॉलेज रोड स्थित अपाहिज आश्रम में पहुंचे और संस्थान के कामकाज का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर चलाई जा रही गोशाला और लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता ट्रस्ट का भी दौरा किया। डीसी ने आश्रम में मानव सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने प्रबंधन को हरसंभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया।इस दौरान आश्रम के चेयरमैन तरफ से तरसेम कपूर ने बताया कि अपाहित आश्रम में अपनों के ठुकराए बुजुर्गों को आश्रय देने के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए हैं। आश्रम में इनके रहन-सहन से लेकर स्वास्थ्य सेवाएं देने तक का पूरा ख्याल रखा जाता है। उन्होंने बताया कि दानी सज्जनों के सहयोग से चलाए जा रहे संस्थान में आधुनिक तकनीक से युक्त गेशाला तैयार की गई है। यहां पर गोधन की सेवा की जाती है। इसी तरह संस्थान की ओर से हर महीने जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क राशन भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में संस्थान की ओर से शिक्षित समाज को लेकर भी प्रोजेक्ट किए जाने की योजना है। इस अवसर पर उनके साथ गुरविंदर सिंह रंधावा, अजय भारती, संदीप कुमार व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे