जालंधर,चाईना डोर से पंतग उड़ा रहे दो बच्चें हाई वोलटेज तार के करंट लगने से झुलसे, एक की हालत गंभीर

जालंधर,(विशाल) यहां सूर्या एंक्लेव से बड़ी खबर आ रही है। प्रतिबंधित चाइना डोर के कारण एक और बच्चे की जान पर बन आई है। 12 साल का बच्चा एंक्लेव के साथ झांसी नगर में बिजली की तारों में लपटी चाइना डोर की चपेट में आकर 90 फीसद तक झुलस गया है। उसके साथ दो और बच्चे भी घायल हुए हैं। बच्चे का नाम अकुश बताया जा रहा है, उसे गंभीर हालत में लुधियाना के डीएमसी रेफर किया गया है। अन्य दोनों बच्चों को सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया गया है।बताया जा रहा है कि अंकुश घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। तभी उसने बिजली की तार में लिपटी चाइना डोर का एक छोर छू लिया। बिजली का जोरदार झटका लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। उसके पास पतंग उड़ा रहे दो और बच्चे भी घायल हुए हैं। घटना के बाद एरिया की पार्षद शैली खन्ना भी मौके पर बच्चे के परिवार के पास पहुंची और उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। पार्षद शैली खन्ना समेत अन्य लोगों ने कहा कि वह डीसी घनश्याम थोरी से चाइना डोर बेचने वालों पर मामला दर्ज करने की मांग करेंगे।सिविल अस्पताल के डा. रंजोत के अनुसार तेज करेंट लगने से अंकुश 90 प्रतिशत तक जल गया है। फिलहाल उसकी जान बचाकर डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया है।जिला प्रशासन की ओर से चाइना डोर बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया है। बावजूद इसके जानलेवा चाइना डोर की बिक्री रुक नहीं रही है। पुलिस की नाक के नीचे लगातार पतंक दुकानदार इसे बेच रहे हैं। पहले भी कई बच्चे और अन्य लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं, अगर पुलिस कार्रवाई भी करती है तो कमजोर कानून के कारण दुकानदार बच निकलता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *