जालंधर जे.पी नगर में में 3 बाईक सवार लुटेरों ने चलाई गोली, टाइल कारोबारी से लाखों रुपए लूटे

जालंधर,(विशाल), जे.पी नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब फैक्ट्ररी के घर लौट रहे टाइल कारोबार को 3 बाइक सवार लुटेरे बैग लूट कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कारोबारी से बैग लूटने से पहले लुटेरों ने गोली भी चलाई। इस घटना की सूचना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी गई। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खोल बरामद कर लिया है। गगन अरोड़ा पुत्र सुंदर लाल अरोड़ा निवासी जे.पी नगर ने बताया कि उनका गुलाब देवी रोड पर टाइल्स का कारोबार है। वह जैसे ही जे.पी नगर पहुंचे 3 बाइक सवार लुटेरों ने गोली चला कर बैग छीन लिया। बैग में 1 लाख रुपए के करीब नकदी थी। घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसकी फुटेज पुलिस खंगाल रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *