जालंधर(संजय शर्मा)- कमिश्नरेट ट्रैफिक पुलिस ने 32वां नैश्नल रोड सैफ्टी माह सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम के चलते के ए.पी.जे कालेज नजदीक बी.एम.सी चौंक स्थित सैमीनार का आयोजन किया गया। इस सैमीनार में ए.सी.पी ट्रैफिक हरविदंर सिंह, ट्रैफिक, जालंधर और डाक्टर नीरजा ढींगरा , कालेज प्रिंसीपल और अस्टिटैंट प्रोफैसर सिमक देव, एन.एस.एस विद्यार्थियों और स्टाफ को सड़क सुरक्षा माह की महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान अंडरएज़ स्कूली विद्यार्थियों को वाहन न चलाने की अपील की और बाकि विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की पालना करने की अपील की। इस मौके पर ए.एसआई शमशेर सिंह, ए.एसआई रमेश कुमार ने विद्यार्थियों और स्टाफ को पंफलैंट बांट कर ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए जागरुक किया। इसके इलावा यादगार हाल के नजदीक बी.एम.सी चौंक स्थित आर.के मोटर के सहयोग से वाहनों के लिए प्रदूषण चैकअप कैंप लगाया गया।