जालंधरः नशा न मिलने पर खुद को आग लगाने वाले युवक की हुई मौत

जालंधर,(विशाल)-भार्गव कैंप में एक 40 साल के अविवाहितव्यक्ति ने घर में खुद को आग लगा ली जिससेवह करीब 95 प्रतिशत तक झुलस गया। जिसके बाद आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि कुछ दिन पहले ही यह व्यक्ति नशा छुड़ाओ केंद्र से वापस लौटा था। गंभीर रूप से झुलसे भार्गव कैंप के राजेश कुमार के भतीजे ललित ने बताया कि हम सब ज्वाइंट फैमिली में ही रहते हैं। शनिवार की सुबह रोजाना की तरह दादी विमला पौने 6 बजे दूध लेने के लिए घर से कुछ दूरी पर गई थी। थोड़ी देर बाद वह घर लौटी तो चाचा राजेश के कमरे से धुआं निकल रहा था। उन्हें समझ नहीं आया और उन्होंने दरवाजा खोलकर अंदर जाने की कोशिश की लेकिन कमरे को अंदर से कुंडी लगी हुई थी। किसी अनहोनी की आशंका से वह जोरजोर से चिल्लाने लगीं। यह देख मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद कमरे का दरवाजातोड़ा गया तो अंदर राजेश आग में झुलस रहा था। मोहल्ले के लोगों ने तुरंत आग को बुझाया और एंबुलैंस बुलाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *