जालंधर के रैनक बाजार में महिलाएं भिड़ी

जालंधर, (बयूरो)-रैनक बाजार में आज बीच सड़क महिलाओं में जंग हो गई। टिक्का वाला चौक के पास कुछ महिलाओं ने दो महलाओं को पकड़ कर बीच रास्ते पटक दिया। इस लड़ाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक रैनक बाजार के टिक्का वाला चौक में अचानक महिलाएं झगड़ने लगी। इस दौरान महिलाएं आपस में मारपीट कर रही थीं, दुकानदारों को कुछ नहीं समझ आया। बाद में पता चला की दो महिलाओं ने भीड़ से एक महिला का पर्स छीन लिया था, जिससे बाजार में पहले महिलाओं की बीच दौड़ लगी, फिर मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार के मुताबिक चौक पर एकाएक कुछ महिलाएं लड़ने लगी। पता चला कि एक महिला का पर्स छीन कर दो महिलाएं भाग रही थी। भाग रही महिलाओं को लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और फिर महिलाओं में हाथापाई शुरू हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *