जालंधर,(विशाल) गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल किला और आसपास हुई हिंसा के बाद दिल्ली में आंदोलनरत किसान शनिवार को पश्चाताप दिवस मना रहे हैं। उन्हें समर्थन देते हुए जालंधर के डाक्टर फार फार्मर्स संगठन के सदस्य भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं।डीसी ऑफिस के सामने आंदोलनरत किसानों को समर्थन देने वाले गैर सरकारी संगठन डाक्टर्स फार फार्मर्स के सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ईएनटी विशेषज्ञ डा. संजीव शर्मा, पंजाब स्वास्थ्य सेवाओं के पूर्व वरिष्ठ डा. शिव दयाल माली और पैरामेडिकल स्टाफ भूख हड़ताल पर बैठा है। उन्होंने बताया कि डाक्टर्स फार फार्मर्स की तरफ से दो बार दिल्ली में जाकर आंदोलनरत किसानों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं। डाक्टर्स फार फार्मर्स की तरफ से किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान भी दिल्ली में एंबुलेंस भेजी गई थी।