जालंधर,(विशाल) महानगर में रविवार को विभिन्न फीडरों की मरम्मत के कारण लगभग 24 क्षेत्रों की बिजली छह घंटे तक गुल रहेगी। पावरकाम की ओर से फीडर के साथ-साथ ट्रांसफार्मर की मरम्मत किए जाने से पिछले करीब एक महीने से लगातार लोगों को संडे को पावरकट झेलना पड़ रहा है। 11 केवी फीडर की मरम्मत को लेकर 31 जनवरी को विभिन्न इलाकों में सुबह छह घंटे बिजली बंद रहेगी। 66केवी टांडा रोड के अधीन चलते 11 केवी फीडर की मरम्मत के कारण हरगोबिंद नगर, धोगड़ी रोड, पठानकोट रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, राम बाग, यूनिक पाइप फिटिंग में सुबह दस से शाम चार बजे तक बंद रहेगी।वहीं 132 केवी काहनपुर के अधीन चलते 11 केवी फीडर की मरम्मत को लेकर सुबह दस से शाम चार बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसमें पंजाबी बाग, जेजे कालोनी, भीम नगर, काहनपुर आबादी, शेखों, कोटला, कबूलपुर, गऊवाली, इंडस्ट्री एरिया में पावर कट लगेगा। 66केवी सब स्टेशन फोकल प्वाइंट के अधीन चलते 11केवी फीडर की मरम्मत को लेकर दादा कालोनी, सईपुर, विश्वकर्मा मार्केट, गुरु अमरदास नगर, कालिया कालोनी, अमन नगर, न्यू गोबिंद नगर, शशि नगर में बिजली सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगी।