करीना कपूर खान के बेट तैमूर अली खान से शादी करने की इच्छा व्यक्त की है. करीना कपूर खान के चैट शो What Women Want पर नोरा ने कहा कि वो तैमूर अली खान के बड़े होने तक का इंतजार करेंगी क्योंकि नोरा तैमूर अली खान से शादी करना चाहती हैं. करीना नोरा के इस प्रस्ताव को सुनकर हैरान रह गईं और नोरा से कहा कि, ‘तैमूर अली अभी तो सिर्फ 4 साल का ही है. मुझे लगता है कि अभी तो लंबा वक्त है.’ जिसपर नोरा फतेही ने कहा कि कोई बात नहीं, मैं इंतजार करूंगी. चैट शो के दौरान करीना ने नोरा को बताया कि वो और उनके पति सैफ अली खान (Saif ali Khan) उनके शानदार डांस मूव्स के बहुत बड़े फैन हैं. नोरा ने उसे धन्यवाद दिया और कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि जल्द ही जब तैमूर बड़े हो जाएंगे. हम मेरे और उनके बीच सगाई या शादी के बारे में सोच सकते हैं.’ सैफ अली खान और करीना कपूर खान का बेटा तैमूर पैदा होने के बाद से ही पापराज़ी का पसंदीदा रहा है. तैमूर अपनी फोटोज और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंड करते है.