सारा अली खान फिल्म से जुड़ी शूटिंग के एक याद पहले भी बता चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि वरुण धवन की वजह से डेविड धवन उन पर चिल्ला पड़े थे। सारा ने बताया था कि वह ऑलमोस्ट तैयार हो चुकी थीं। वरुण वैनिटी में थे और रेडी होने में काफी वक्त लगा रहे थे। डेविड ने वरुण का सारा गुस्सा सारा अली खान पर उतार दिया था। सारा अली खान और वरुण धवन के इस सीन की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। सारा बाहें फैलाती हैं और वरुण कूदकर उनकी गोद में चढ़ जाते हैं। सारा उनके वजन से हर्ट हो जाती हैं। वह रोते हुए बोलती हैं, डेविड सर, इनसे कहिए कि प्रोफेशनल रहें। वरुण सारा की ओर पैर भी उठाते हैं।