नगर निगम ने मकसूदा मंडी में टीम के साथ छापामारी की

जालंधर (विशाल) नगर निगम के सेक्रेटरी विक्रांत वर्मा ने मकसूदा मंडी में सुबह-सुबह टीम के साथ छापामारी की है। निगम टीम ने कई स्टॉल और दुकानों से पालीथिन कैरी बैग और डिस्पोजेबल क्रोकरी जब्त कर ली। यह कार्रवाई सुबह उस समय की गई जब अभी सूरज भी नहीं निकला था और अंधेरे में ही निगम टीम पुलिस बल के साथ पहुंच गई।फल और सब्जी विक्रेताओं के साथ-साथ पालीथिन बेचने का काम भी खुलेआम चल रहा था। नगर निगम टीम ने पालीथिन का इस्तेमाल रोकने के लिए काफी महीनों बाद कार्रवाई की है। मकसूदा मंडी में इस तरह की कार्रवाई पहले भी होती रही है और कई क्विंटल पालीथिन जप्त हो रहा है। सेंट्रल पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने पालीथिन कैरी बैग इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है और इस पर भारी भरकम जुर्माना भी तय किया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *