सोमवार को तीसरे नवरात्र चलते मंदिरो मे जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

जालंधर, (विशाल /रोजाना आजतक)-सोमवार सुबह को ही शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। सिर पर लाल चुनरी व हाथ में पूजा की थाली लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी तो सभी ने कतारबद्ध बैठकर मां दुर्गा स्तुति का पाठ आरंभ किया। यह नजारा सुबह 06:15 बजे प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी का था, जिसमें तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने फल, फूल, इत्र, अगरबत्ती चढ़ा कर मां की पूजा-अर्चना की। वही श्री देवी तालाब मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने दुर्गा स्तुति का पाठ किया।और शहर के आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने नवरात्र की पूजा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *