कालांवाली,(पवन शर्मा)-जिला की सीआईए कालांवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्य करते हुए नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए कालांवाली इंचार्ज प्रेम कुमार की टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान रानिया से 4किलो 10ग्राम डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की है ! पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रेम सिंह पुत्र जगतार सिंह वासी वार्ड न०. 13 रानिया के रूप में हुई है ।सीआईए कालांवाली इंचार्ज ASI प्रेम कुमार की एक टीम ASI मदन लाल के नेतृत्व में गश्त व चैकिंग के दौरान जीवननगर से रानिया की तरफ़ आ रहे थे कि एक नोजवान लड़का नामधारी गुरुद्वारा के सामने वाली गली से आता दिखायी दिया जिसके पास सफ़ेद रंग का प्लास्टिक कट्टा था जो सीआईए की गाड़ी देखकर घबराकर वापिस मुड़कर तेज तेज कदमों से जाने लगा तो सीआईए की टीम ने तत्पर्ता से कारवायी करते हुए उसको क़ाबू किया ओर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 4 किलो 10 ग्राम डोडा पोस्त मिला ! जिस पर आरोपी व सप्लायर के खिलाफ मुकदमा नंबर —दिनांक 17/10/2020 NDPS एक्ट थाना रानिया करके आगामी कारवाही अमल में लाई जा रही है ।