सिरसा, (पवनशर्मा)-शहर के पुराने अहमदरपुर रोड पर स्थित एक गेहूं के गोदाम से चोर दीवार को तोड़कर 88 गट्टे गेहूं के चुराकर ले गए। सुबह गोदाम के संचालक को इस बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस को दी शिकायत में गोदाम के मालिक प्रेमनगर आनंद विहार गली नंबर 6 निवासी निरंजन सिंह ने बताया कि वह एनबीएचसी कंपनी में काम करता है, जिसमें वेयर हाउसिंग सर्विस का कार्य है। विरसा सिंह के नाम से कंपनी का पुराने अहमदपुर रोड पर एक गोदाम है, जिसमें फर्म फार्म एग्रो सीड्स ने गेहंू स्टोर की हुई है जोकि एचडीएफसी बैंक से फाइनेंस की हुई है। उसने बताया कि बीती 12 अक्तूबर की रात को चोरों ने गोदाम की पीछे की साइड की दीवार को तोड़कर गोदाम से 88 गट्टे गेहूं के चुरा लिए। सुबह जब वह गोदाम में आया तो उसे पता चला। गेहूं के गट्टे गाड़ी में डालकर ले जाए गए हैं, जिसके पीछे की ओर टायरों के निशान पड़े हैं। पहले तो वे अपने स्तर पर जांच करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाए। जांच अधिकारी एएसआई चंदन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।