कोरोना से उबरने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में की पहली रैली

कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अब चुनावी रैलियों में जाना शुरू कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सोमवार को फ्लोरिडा में पहली चुनावी रैली को सम्बोधित किया। इस दौरान ज्यादातर लोग बिना मास्क के ही दिखे। हजारों समर्थकों के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चुनावी कैंपेनिंग के लिए अपने गृह राज्य फ्लोरिडा आना उनके लिए बड़ी बात है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा ‘आपकी प्रार्थनाओं से मुझे बहुत शक्ति मिली है और आपके समर्थन से विनम्र हूं।’ बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के विरोध में जो बाइडेन राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। डॉक्टरों ने बीते सोमवार को ट्रंप को अस्पताल से छुट्टी दे दी थी और उन्होंने अपना काम करना जारी रखते हुए कहा था कि वह इलाज प्राप्त करने के बाद अच्छा महसूस कर रहे हैं। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह अच्छा महसूस कर रहे हैं और रैलियां करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं अच्छा, बहुत अच्छा बल्कि एकदम बढ़िया महसूस कर रहा हूं. मैं तैयार हूं, रैलियां करना चाहता हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *