कोरोना वायरस वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल को रोकना पड़ा है। इस ट्रायल में शामिल एक वॉलंटिअर में कुछ ‘अनजान बीमारी’ देखे जाने के बाद ट्रायल रोकने का फैसला किया गया। कंपनी की कोशिश थी कि ट्रायल में करीब 60 हजार वॉलंटिअर्स को शामिल किया जाए। गौरतलब है कि कंपनी का दावा है कि उसकी वैक्सीन की सिर्फ एक खुराक ही कोरोना वायरस पर असरदार साबित हो सकती है।