सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक खबर है कि एम्स ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या नहीं हुई है बल्कि खुदकुशी की है. सूत्रों के मुताबिक, विसरा जांच में एम्स की टीम ने माना है कि सुशांत को जहर नहीं दिया गया था. पांच डॉक्टरों की टीम ने ये रिपोर्ट बनाई है. सुशांत की मौत के बाद से लगातार इस बात का अंदेशा जताया जा रहा था कि सुशांत की हत्या की गई है. वो खुदखुशी नहीं कर सकते हैं. आरोप लगाए जाते रहे कि सुशांत को जहर दिया गया है. इस बात की आशंका उस समय और बढ़ गई थी जब सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर जहर देने का आरोप लगाया था. इसके बाद CBI ने जब जांच संभाली तो सुशांत के विसरा रिपोर्ट की जांच के लिए दिल्ली AIIMS की एक कमेटी गठित की गई. इस कमेटी ने ना केवल विसरा रिपोर्ट की जांच की बल्कि खुदखुशी वाले जगह का मुआयना भी किया. एम्स की इस पांच सदस्यीय फॉरेंसिक टीम ने कई हफ्तों तक लगातार एक-एक पहलू की जांच की. उसके बाद जो रिपोर्ट CBI को सौंपी गई है उसके मुताबिक सुशांत की हत्या नहीं हुई थी. रिपोर्ट के मुताबिक ने खुदकुशी की थी. रिपोर्ट में सुशांत को जहर देने की बात से भी इंकार किया गया है