Peeping Moon ने एनसीबी के साथ सारा अली खान की बातचीत को लेकर डीटेल जानकारी देते हुए कहा है कि एनसीबी के सामने सारा अली खान ने स्वीकार किया कि वह सुशांत को डेट कर रही थीं। दो साल पहले सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान के बीच कैसा रिश्ता था, ये बात अब खुलकर सामने आ रही है । सारा से बीते दिन एनसीबी ने पूछताछ की । ड्रग्स को लेकर हुई इस पूछताछ में सारा ने अपने रिलेशनशिप को लेकर भी कई बातें कही हैं । सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि सारा अली खान ने एनसीबी के सामने स्वीकार किया कि वह उन्हें डेट कर रही थीं और यह भी बताया कि दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ था। सुशांत का ब्रेकअप हो गया। फिर रिया सुशांत की जिंदगी में आई थीं। इसलिए मुझे हमेशा लगा कि सारा के साथ उनकी बेहतर बॉन्डिंग थी। जैसा कि मैंने अपने पोस्ट में लिखा है, दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते थे। दोनों को साथ देखकर लगता था कोई फिल्म हो। उनकी एनर्जी बहुत प्योर थी।सैमुअल ने सारा और सुशांत के रिलेशनशिप पर खुलकर मीडिया में बात की थी, उन्होने कहा था कि सारा भी दोस्त थीं। वो सब साथ में घूमते थे। सुशांत अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी पज़ेसिव रहा करते थे और चाहते थे कि सारा अपने फिल्ममेकर को कन्वेंस करे कि उनकी अगली फिल्म में उन्हें ही साइन करे।मिली जानकारी के मुताबिक, सारा ने एनसीबी को सुशांत से ब्रेकअप की वजह भी बताई।