कालांवाली,(पवनशर्मा)- कालांवाली पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को करीब 19 बोतल देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी नवी सिंह निवासी गांव हस्सू के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार कालांवाली पुलिस टीम गांव हस्सू-असीर रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर नवी सिंह की तलाशी ली तो उसके पास से बिना लाइसेंस व परमिट के करीब 19 बोतलें देशी शराब की बरामद हुई।