170 नशीलीं प्रतिबंधित गोलियों सहित व्यक्ति काबू170 नशीलीं प्रतिबंधित गोलियों सहित व्यक्ति काबू

सिरसा, 16 सितंबर (पवनशर्मा)- जिला भर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कारवाई करते हुए जिला की ओढां थाना पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान गांव जंडवाल जट्टान क्षेत्र से एक व्यक्ति को 170 नशीलीं प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए ओढां थाना प्रभारी इंस्पैक्टर राजेंद्र ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रणजीत सिंह पुत्र मोदन सिंह निवासी जंडवाल जट्टान के रुप में हुई है । ओढां थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ थाना ओढां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है । उन्होंने बताया कि ओढां थाना के उप निरीक्षक मदन लाल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गस्त व चैकिंग के दौरान गांव जंडवाल जट्टान क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे व्यक्ति ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 170 नशीलीं प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई । पकड़े गए व्यक्ति को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कारवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *