सिरसा, 13 सितंबर.(पवन शर्मा)- जिला भर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कारवाई करते हुए जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से महिला सहित छः लोगों को 2700 नशीलें प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ काबू किया है । प्रथम घटना में जिला की ऐलनाबाद थाना पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान गांव धौलपालिया क्षेत्र से दो लोगों को 1200 नशीलें प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पैक्टर ओम प्रकाश ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान लालचंद पुत्र राजेराम व निर्मल पुत्र जगदीश निवासियों धौलपालिया के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि पकडे गए लोगों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है । उन्होंने बताया कि ऐलनाबाद थाना के सहायक उप निरीक्षक ताराचंद के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गस्त व चैकिंग के दौरान धोलपालिया क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे लोगों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त युवकों को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 1200 नशीलें प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए । वहीं एक अन्य घटना में जिला की रानियां थाना पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान श्री हरि सिंह कॉलेज जीवन नगर क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार एक महिला व उसके पति को 1000 नशीलें प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए रानियां थाना प्रभारी इंस्पैक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान फुमण सिंह पुत्र बलदेव सिंह व हरजिंदर कौर उर्फ जिंदर पत्नी फुमण सिंह निवासी संत नगर के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि पकडे गए लोगों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है । उन्होंने बताया कि रानियां थाना की जीवन नगर पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जगदीश चंद्र के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गस्त व चैकिंग के दौरान श्री हरि सिंह कॉलेज जीवन नगर क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार लोगों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त मोटरसाइकिल सवार लोगों को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 1000 नशीलें प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए । वहीं एक अन्य घटना में जिला एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान गांव गिंदडावाली क्षेत्र से दो लोगों को 500 नशीलें प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ काबू किया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान लड्डू पुत्र गजन सिंह व सुखविंदर सिंह उर्फ काला पुत्र सदा सिंह निवासियों कुत्ताबढ के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि पकडे गए लोगों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है । उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गस्त व चैकिंग के दौरान गांव गिंदडावाली क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे लोगों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त लोगों को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 500 नशीलें प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए । पकड़े गए लोगों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कारवाई की जाएगी ।