Kangana Ranaut की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एविएशन रेगुलेटर DGCA ने Indigo से जवाब मांगा

Kangana Ranaut की बुधवार को चंडीगढ़ से मुंबई की Indigo फ्लाइट के दौरान रिपोर्टर्स के बीच मची अफरातफरी के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एविएशन रेगुलेटर Directorate General of Civil Aviation (DGCA) ने Indigo से जवाब मांगा है. इन वीडियोज़ में देखा जा सकता है कि कंगना की फ्लाइट के दौरान कई मीडिया संस्थानों के कर्मी फ्लाइट में मौजूद हैं और उनके बीच कोविड-19 के चलते लागू सोशल डिस्टेंसिग नियमों का कोई पालन होता नहीं दिख रहा है. वहीं, कई रिपोर्टर ढंग से मास्क लगाए हुए भी नहीं दिख रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *