Kangana Ranaut के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज

नई दिल्ली:  महाराष्ट्र, मुंबई पुलिस,फिल्म इंडस्ट्री और इससे जुड़े मुद्दों पर ‘अटपटे’ बयान देने के कारण बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के खिलाफ मुंबई के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने खार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ता संतोष देशपांडे ने शनिवार बताया, ‘मैंने अभिनेत्री के खिलाफ एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है, क्योंकि उनके बयानों ने महाराष्ट्र के गौरव व आत्मसम्मान को अपूरणीय ढंग से क्षति पहुंचाई है. उनके ट्वीट्स भड़काऊ रहे हैं, इससे राज्य भर में कई विरोध प्रदर्शन हुए हैं.’ कंगना ने हाल ही में बयान दिया था कि उन्हें मूवी माफियाओं से ज्यादा डर मुंबई की पुलिस से लगता था. राज्य की पुलिस को लेकर उनकी इस निंदनीय टिप्पणी के चलते यह विवाद खड़ा हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *