जालंधर, (विशाल)-श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर आज मंदिर प्रबंधक कमेटी व निगम अधिकारियों के साथ विशेष मीटिंग हुई। जिस दौरान बाबा सोढल मेले को लेकर सफाई व्यवस्था के ऊपर पर विशेष चर्चा हुई । हालांकि अभी भी मंदिर के अंदर सफाई व्यवस्था व टूटी हुई सड़कें की बात करें तो वैसे की वैसे ही पड़ी है। लेकिन सोचने वाली बात तो यह है कि सोढल मेले को चंद दिन बाकी रह गए है|फिर भी निगम अधिकारियों की तरफ से किसी भी तरह का प्रबंध नहीं किया गया है। लेकिन ज्वाइंट कमिश्नर हरचरण सिंह ने मंदिर प्रबंधक कमेटी को आश्वासन दिलाते हुए कहा है कि सोढल मेले से पूर्व सारी व्यवस्था की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह से परेशानी का सामना ना करना पढ़े | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंस का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा|