मॉडल टाउन डंप पर लोगों ने दूसरे वार्डो का कूड़ा आने से रोका

जालंधर, (विशाल)-मॉडल टाउन श्मशानघाट के बाहर बने डंप पर आसपास की कॉलोनियों के लोगों ने दूरदराज के इलाकों से आने वाले कूड़े को रोक दिया है। केवल विहार और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों ने सुबह ही कूड़े के डंप पर पहरा बैठा दिया। रैग पिकर्स जो कूड़ा लेकर आ रहे थे उनसे पहले पूछताछ हो रही थी कि वह किस वार्ड से कूड़ा लेकर आए हैं। लोगों ने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि वार्ड नंबर 28 और वार्ड नंबर 31 के अतिरिक्त किसी अन्य वार्ड का कूड़ा यहां नहीं आने देंगे।दम पर पहरा देने वाले इलाके के लोगों ने दूसरे वार्डों का कूड़ा वापस भेज दिया। विवाद उस समय हुअा जब जब वार्ड नंबर 27 की पार्षद अरुणा अरोड़ा ने पंजाब सीवरेज बोर्ड के ऑफिस के साथ पड़ी जमीन पर नया डंप बनाने का विरोध कर दिया। इस विवाद में अब लोग भी उतर आए हैं और चेतावनी दी है कि मॉडल टाउन के डंप में बाहरी इलाकों का कूड़ा नहीं आने देंगेइस कारण वार्ड नंबर 27, 29, 30, 32 और अन्य इलाकों का कूड़ा नहीं आने दिया जा रहा। इन वार्डों के अपने डंप नहीं है जिस कारण इलाकों में कूड़े एक बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *