जालंधर, (टिंकू कोमल, संजय शर्मा)-पंजाब में जहरीली शराब पीने से 115 से अधिक मोतें हुई हैं इसके लिए कैप्टन सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है सत्ता के नशे में चूर कैप्टन ने पंजाब को नशे के दलदल में डुबो के रख दिया है चुनावों में कैप्टन ने गुटका हाथ में पकड़ कर कसम खाई थी कि मैं 28 दिनों में पंजाब में नशा खत्म करूंगा पर उसने नशा खत्म करने की बजाय नशे को और बढ़ावा दिया लॉक डाउन मे भी उसे सिर्फ शराब के ठेकों की चिंता की जिसका नतीज़ा कई माओं के बच्चे कई औरतों के भाई कई औरतों के पति इस नशे की भेंट चढ़ गए इसकी ऐसी करतूत से भुगतना तो सबसे ज्यादा औरत को ही है चाहे वो एक माँ के रूप में हो बहन हो या पत्नी हो ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक्क नहीं हम मांग करते हैं कि कैप्टन को अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस अवसर पर रितु कौशल आदि कार्यकर्ता शामल थी|