मेलबर्न में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे : स्पिनर कुलदीप यादव

टीम इंडिया इस समय लंबे ब्रेक पर है. भारतीय टीम को अपनी अगली सीरीज अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ खेलनी है. इससे पहले सभी खिलाड़ी अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. इसमें स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का नाम भी शामिल हैं. कुलदीप यादव मेलबर्न में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाते नजर आए हैं. इस दौरान उन्होंने मशहूर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) का दौरा भी किया. जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है. वह इस दौरान भावुक होते भी नजर  कुलदीप यादव ने एमसीजी के दौरे के दौरान अपने आदर्श दिवंगत शेन वॉर्न की मूर्ति के साथ भी फोटोज क्लिक करवाईं. कुलदीप यादव ने शेन वॉर्न को याद करते हुए खुलासा किया है कि दो साल पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के निधन से उन्हें लगा कि जैसे उन्होंने अपने परिवार का कोई सदस्य खो दिया क्योंकि उनका हमेशा मानना ​​था कि उनके बीच एक मजबूत रिश्ता था. कुलदीप ने कहा, ‘शेन वार्न मेरे आदर्श थे और मेरा उनके साथ बहुत गहरा रिश्ता था. जब भी मैं वॉर्न के बारे में सोचता हूं तो मैं भावुक हो जाता हूं. ऐसा लगता है जैसे मैंने अपने परिवार से किसी को खो दिया है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *