45 डिग्री पार पहुंचेगा तापमान!

पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में पिछले लंबे समय से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है. जहां अभी से कुछ दिन पहले भीषण गर्मी देखने को मिल रही थी वहीं आज पिछले 2-3 दिनों से भारी बारिश देखने को मिल रही है. ऐसे में मौसम ने एक बार फिर रंग बदले हैं क्योंकि राज्य में कभी धूप, कभी बादल, तो कभी बारिश देखने को मिल रही है.

बता दें कि राजधानी दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों में इस वक्त मौसम सुहावना बना हुआ है. जहां जून के महीने में भीषण गर्मी देखने को मिलती है, वहीं इस महीने की शुरुआत हसीन मौसम से हुई है. हालांकि आने वाले कुछ दिनों में एक बार फिर हीटवेव देखने को मिल सकती है.

हालांकि, मौसम विभाग द्वारा 2 जून यानी शुक्रवार को धूल-भरी आंधी और बारिश होने की संभावना जताई गई है लेकिन आने वाली 7 जून तक मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए 14 दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के आस-पास के इलाकों में 7 जून के बाद मौसम बदलने के आसार हैं. इस दौरान यह भी कहा जा रहा है कि आने वाली 15 जून तक तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है.

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार, 2 जून, को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और एमपी में आंधी के साथ-साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है और ऐसा अगले 3 दिनों तक जारी रहने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *