रोड शो कर आचार संहिता का उल्लंघन

नई दिल्ली, (रोजाना आजतक )-गुजरात विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग  के बीच कांग्रेस (Congress) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर आचार संहिता (Code of Conduct) के उल्लंघन का आरोप लगाया है. कांग्रेस का आरोप है कि वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो कर आचार संहिता का उल्लंघन किया है. इस बीच, बीजेपी का तर्क है कि कोई चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ. पीएम मोदी ने इस दौरान केवल मतदाताओं से वोट देने की अपील की. बीजेपी ने कहा कि कोई भी अगर सबसे ज्यादा नियमों का पालन करता है तो वह पीएम मोदी ही हैं.
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ‘पीएम मोदी वोट देने के लिए निकलते हैं तो ढाई घंटे का रोड शो करते हैं. मीडिया तो मजबूरी में दिखाता है, पर चुनाव आयोग की क्या मजबूरी है? जिन चैनलों ने पीएम का रोड शो लाइव दिखाया, वो अपने विज्ञापन दर के हिसाब से बीजेपी को बिल भेजें. हम ऐसी कोशिश करेंगे कि ये चुनाव खर्चे में जोड़ा जाए. चुनाव आयोग इसपर कोई संज्ञान क्यों नहीं लेता है.’ खेड़ा ने आगे कहा, ‘चुनाव आयोग शिकायत नहीं सुनता, क्योंकि वो डरा हुआ है. हम इसे जल्द की कानूनी तौर पर उठाएंगे.’
वहीं, कांग्रेस नेता जगदीश ठाकुर का कहना है कि पीएम मोदी अभी भी प्रचार कर रहे हैं. वह मीडिया में घंटों तक छाए रहना चाहते हैं. गुजरात में बीजेपी की सत्ता जा रही है तो वह वोट की जगह अब प्रचार में जुट गए हैं. राज्य में मतदान को देखते हुए आचार संहिता लगी है. ऐसे में इस तरह से सड़कों पर उतरना आचार संहिता का उल्लंघन है. वहीं, बीजेपी ने इसके बचाव में कहा कि जितना प्रचार उन्हें करना था वह कर चुके हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *