ब्लेकमेल कर बलात्कार करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार

जालंधर, नाबालिग लड़की को ब्लेकमेल कर बलात्कार करने वाले एक आरोपी को थाना लाम्बड़ा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत पुत्र हरिंदर कुमार वासी वडाला गांव के तौर पर बताई जा रही है। डीएसपी सुखपाल सिंह रंधावा ने बताया कि थाना प्रभारी सुखदेव सिंह को पीड़ित लड़की काल्पिनक नाम (हरमीत) ने शिकायत दी थी कि उक्त आरोपी उसके गांव का रहने वाला है। जिसने उसके व्हटसअप स्टेटस पर तस्वीरें डाऊनलोड कर उसे ब्लैकमेल और डरा धमका कर उसे एक घर में लेजाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाई। जब लड़की ने उसे ऐसा करने से रोका तो आरोपी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दी। जिस पर कारवाई करते हुए इंस्पैक्टर राजबीर कौर और थाना लाम्बड़ा की टीम ने जांच कर आरोपी को काबू किया। आरोपी के ऊपर 376, 506, 67 बी आईटी एक्ट 3,4 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *